दीनबंधु राउत / रफ्तार मीडिया संवाददाता जामताड़ा: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जामताड़ा नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या एक में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व वार्ड पार्षद विजय राउत ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और ‘स्वच्छ जामताड़ा, ग्रीन जामताड़ा’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना था। इस अवसर पर उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील बाउरी, वार्ड पार्षद अशोक कुमार साव, सुनील रवानी, सजल दत्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।सभी ने मिलकर विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने और लोगों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया।वार्ड पार्षद विजय राउत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और पेड़ों की कमी के कारण पर्यावरण असंतुलित हो रहा है, जिसका सीधा असर मानव जीवन पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि वार्ड संख्या एक को हरियाली से भरपूर बनाया जाए और जामताड़ा को एक स्वच्छ एवं ग्रीन शहर के रूप में विकसित किया जाए।इसके लिए हम लगातार पौधारोपण अभियान चलाते रहेंगे और लोगों को इससे जोड़ेंगे। उन्होंने आगे कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है। विजय राउत ने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों और आसपास अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करें। मौके पर उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील बाउरी, वार्ड पार्षद अशोक कुमार साव, सुनील रवानी,सजल दत्ता सहित अन्य उपस्थित थे।