logo

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में क्रिकेट खेलने को लेकर शुरू हुआ विवाद घर तक पहुंचा हुआ खूनी संघर्ष, दो घायल अस्पताल में भर्ती

 बस्ती: बस्ती जिले में क्रिकेट खेलने को मना करने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। क्रिकेट खेलने से मना करने डाटने से नाराज मनबढो ने मना करने वाले के घर पर जाकर लाठी डंडे से हमला करके एक महिला और एक पुरूष को गंभीर रूप से घायल कर दिया,जिनका इलाज बस्ती जिला चिकित्सालय में चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के कबरा डिहवा पुरवा निवासी रामसकल पुत्र पल्टन  अपने बगीचे के किनारे क्रिकेट खेल रहे बच्चों को वहां क्रिकेट खेलने से मना कर रहे थे।बच्चे रामसकल की बात अनसुनी कर क्रिकेट खेलना नही बंद किये तो वह डरवाने के रंगीलाल के नाती को एक दो तमाचा मारकर वहां से भगा  दिये।यह बात रंगीलाल का नाती आकर घर बताया तो उसके परिजन आग बबूला होकर रामसकल के घर लाठी डंडे से लैस होकर हमला कर दिये।झगड़ा को शांत कराने गयीं रामसकल की बेटी माया और बेटा अशोक पर मनबढो ने लाठी डंडे से हमला कर लहूलुहान कर दिया।हमले में माया का सिर बुरी तरह से फट गया है।मनबढो ने जान बचाकर भाग रही महिलाओं और बच्चों को भी नही बक्सा और दौड़ा दौड़ा कर पीटते रहे।उक्त घटनाक्रम को देख रहे किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाया और सोसल मीडिया पर डाल दिया जो तेजी के साथ वायरल हो रहा है।घटना के बाद लालमती पत्नी रामसकल के प्रार्थना पत्र पर मुंडेरवा पुलिस ने आरोपी नितेश, डाक्टर, आकाश और अमन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115,352,351(3)और333में मुकदमादर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
कार्यवाहक थानाध्यक्ष जावेद खान ने बताया कि इसका वीडियो शोसल मीडिया पर वायरल है।पीड़ित रामसकल की पत्नी लालमती देवी की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।और उनकी तलाश की जारही है।बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS