logo

शिवभक्ति में लीन हुए श्रद्धालु

बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट से सटे तेनुघाट शिविर संख्या 2 स्थित प्राचीन शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर काफी धूमधाम से पूजा अर्चना की गई। ऐसे मौके पर मंदिर की आकर्षक सजावट, भक्ति गीत तथा शिवलिंग पर जलार्पण करने वालो की भीड़ देखकर लगता था मानो सारा वातावरण शिवभक्ति में सराबोर हो गया हो। इस अवसर पर मंदिर के मुख्य द्वार को आकर्षक ढंग से सजाया गया था जहाँ से संध्या 5 बजे शिव-पार्वती विवाह के लिए बारात प्रस्थान कराया गया जिसका शुभारंभ सूबे के मंत्री योगेन्द्र प्रसाद की धर्मपत्नी सह गोमिया की पूर्व विधायक बबीता देवी ने किया। इस अवसर पर बच्चों ने एक से बढ़कर वेश-भूषा धारण कर दर्शकों का मन मोह लिया। समिति के द्वारा मंदिर प्रांगण में पधारे मुख्यातिथि के साथ अन्य अतिथियों को अंग-वस्त्र भेंट की गई। बारात लौटने पर मध्य-रात्रि में पुरोहित पाण्डव कुमार पाण्डेय द्वारा विधि- विधान से पूजा संपन्न करायी गयी तथा श्रद्धलुओं के बीच खीर प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ-साथ पंचायत की पूर्व मुखिया गुड़िया देवी भी उपस्थित थीं।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS