दिनेश कुमार रजक/मिहिजाम:भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के बैनर तले जिला जामताड़ा के मिहिजाम में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक, महामंत्री अरविंद हरी, मिहिजाम नगर महामंत्री टिंकू पासवान, प्रदेश युवा मोर्चा महामंत्री मनीष दुबे एवं मोहल्ले के गणमान्य नागरिकों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बाबा साहब के अनमोल वचन को याद करते हुए सभी ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। प्रकाश रजक ने कहा कि बाबा साहब का पहला उपदेश शिक्षित बनो, संगठित रहो आज भी प्रासंगिक है। मनीष दुबे ने कहा कि बाबा साहब के आदर्शों को अपनाकर ही हम समाज में परिवर्तन ला सकते हैं। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।