दिनबंधु राउत /  जामताड़ा :झारखंड में बढ़ती बिजली समस्या और स्मार्ट मीटर को लेकर नाराजगी के बीच शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर जामताड़ा में विद्युत कार्यालय का घेराव किया गया।यह कार्यक्रम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित किया गया। जामताड़ा में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बिजली कटौती, बढ़े हुए बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद आम उपभोक्ताओं के बिजली बिल में भारी वृद्धि हुई है। कई घरों में जहां केवल दो बल्ब जलते हैं, वहां भी हजारों रुपये का बिल आ रहा है। *भाजपा जिला महामंत्री कमलेश मंडल ने राज्य सरकार पर काश तंज* वही मीडिया से बात करते हुए भाजपा जिला महामंत्री कमलेश मंडल ने कहा कि राज्य सरकार ने बिजली दरों में वृद्धि कर आम लोगों पर अतिरिक्त बोझ दिया है।  *अनियमित बिजली आपूर्ति, बार-बार कटौती और अत्यधिक बिजली बिल लोगों की चिंता बढ़ा रहे हैं : सुजाता सिंह* भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुजाता सिंह ने कहा कि क्षेत्र में बिजली की समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अनियमित बिजली आपूर्ति, बार-बार कटौती और अत्यधिक बिजली बिल लोगों की चिंता बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ही भाजपा द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने सरकार से जल्द ठोस कदम उठाने की अपील की। *क्या कहते हैं पूर्व भाजपा जिला महामंत्री मितेश साह* वही पूर्व जिला महामंत्री मितेश साह ने कहा कि हेमंत सरकार स्मार्ट मीटर के नाम पर मोटी उगाही कर रही है। झारखंड में बिजली व्यवस्था चौपट है, ग्रामीण क्षेत्रो में 24 घँटे में महज 4-5 घँटे ही बिजली मुश्किल से मिल पाती है। उन्होंने कहा कि सरकार सत्ता में आने से पहले यह वादा करती है कि बिजली मुफ्त में दिया जाएगा, लेकिन स्मार्ट मीटर के माध्यम से झारखंड की जनता को लूटने का काम कर रही है।मितेश साह ने कहा कि एक तरफ जेएसएससी यह दवा करती है कि उत्पाद सिपाही परीक्षा में पेपर लीक नही हुआ है, वही 159 अभ्यर्थी अभी भी  पेपर लीक के नाम पर हिरासत में है , यह सरकार की दोहरी नीति है। हेमंत सरकार की कथनी और करनी दोनो में बहुत फर्क है। नेताओं ने कहा कि सरकारी कार्यालयों और अधिकारियों के आवासों में स्मार्ट मीटर का उपयोग नहीं हो रहा है, जबकि आम लोगों पर इसे जबरन थोपा जा रहा है। इसके अलावा, अनियमित बिलिंग और एकमुश्त कई महीनों का अधिक बिल भेजे जाने से लोग परेशान हैं। वही कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत ने दिया।मौके पर मुख्य रूप से भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे, ज़िला महामंत्री कमलेश मंडल, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश राय,भाजपा नेता तरुण गुप्ता,कमल गुप्ता,सुनील हांसदा,विनोद मंडल,विष्णु मंडल, मुरारी भूषण सिंह,महेंद्र मंडल, ज़िला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल तथा सुजाता सिंह,ज़िला मंत्री आभा आर्या तथा प्रसंजीत घोष,मितेश शाह,कोषाध्यक्ष चंदन राउत, कार्यालय मंत्री रमेश पंडित,सह कार्यालय मंत्री पिंटू गुप्ता,ठाकुरमनी सिंह,अमित सिंह,किंकर पंडित, गीता देवी,ज्योति देवी,सभी मंडल अध्यक्षों के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता एवं शहर निवासी उपस्थित रहे।