सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भटगांव स्थित एक निजी अस्पताल पर आयुष्मान कार्ड के नाम पर सरकारी राशि के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन मरीजों को बहला-फुसलाकर उनके आयुष्मान कार्ड का उपयोग कर सरकारी राशि निकाल रहा है।

भटगांव के एक निजी वैष्णव स्मृति चिकित्सालय ने आयुष्मान योजना को कमाई का जरिया बना लिया है। मरीजों की वास्तविक बीमारी का इलाज करने के बजाय उनके आयुष्मान कार्ड को खाली करने का खेल चल रहा है।

*ग्रामीण इलाकों में सक्रिय हैं दलाल*

जानकारी के अनुसार अस्पताल से जुड़े एजेंट और दलाल ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर मरीजों को मुफ्त इलाज का लालच देते हैं और अस्पताल लाते हैं। इसके बाद आयुष्मान पोर्टल पर विभिन्न उपचारों के नाम पर क्लेम कर सरकारी राशि प्राप्त की जाती है।

*बिना जानकारी के काट रहे रुपये*

आरोप है कि कई मरीजों को बिना पूरी जानकारी दिए उनके आयुष्मान कार्ड से ₹50,000 से ₹1,00,000 तक की राशि क्लेम की जा रही है। कई मामलों में मरीजों को यह भी नहीं बता