दीनबंधु राउत / रफ्तार मीडिया संवाददाता जामताड़ा।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने किया, जिसमें मुख्य रूप से जिला प्रभारी प्रदीप साहू उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यालय परिसर में फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रभारी प्रदीप साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक पेड़ मां के नाम अभियान को पूरे देश में चलाने का संकल्प लिया है। इसी के तहत जामताड़ा जिला कार्यालय से इस अभियान की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है। आज जो पर्यावरण दूषित हो रहा है, उसे सुधारने के लिए हर नागरिक को आगे आकर पेड़ लगाना और उनका संरक्षण करना चाहिए। जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता को लेकर पार्टी लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि जिला कार्यालय के साथ-साथ सभी मंडलों और बूथ स्तर पर भी कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और जो कार्यकर्ता आज वृक्षारोपण नहीं कर सके हैं, वे आने वाले समय में इस अभियान से जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल है।नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता ने नगरवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक पेड़ मां के नाम और एक पेड़ अपने बच्चों के नाम लगाने का संकल्प समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि एक पेड़ को बड़ा होने में वर्षों लगते हैं, लेकिन उसे काटने में कुछ ही मिनट लगते हैं, जिससे पर्यावरण असंतुलन बढ़ रहा है। उन्होंने लोगों से प्लास्टिक का उपयोग कम करने और अपने घरों के आसपास पेड़ लगाने की अपील की। मौक़े पर मुख्य रूप से ज़िला महामंत्री कमलेश मंडल, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता झा,पूर्व जिलाध्यक्ष संतन मिश्रा,भाजपा नेता तरुण गुप्ता, सुनील हांसदा,राजेंद्र राउत,ज़िला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल, मोहन शर्मा, सुजाता सिंह,ज़िला मंत्री आभा आर्या,कार्यालय मंत्री रमेश पंडित,नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत,अंजनी तिवारी,उदय मंडल,लखिन्द्र सिंह,ब्रजेश राउत, मिथुन गुप्ता,टिंकू साव, मिथिलेश बर्मन, सपन महतो सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।