महाशिवरात्रि को लेकर की गई विशेष व्यवस्था
संवाददाता बृजेश पाण्डेय /सिद्धार्थनगर :जनपद के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जबजई जबजौवा बारिकपार मिठौवा स्थित बउरहवा बाबा मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय महाशिवरात्रि मेले (14 15 व 16 फरवरी) की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया है तथा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
बउरहवा बाबा मंदिर मेला प्रबंधन समिति के तत्वावधान में आयोजित इस मेले को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। समिति के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पूरे समर्पण भाव से व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया है। मंदिर परिसर की साफ-सफाई प्रकाश व्यवस्था पेयजल सुरक्षा व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के सुचारू आवागमन के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
जनश्रुति के अनुसार बउरहवा बाबा के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। यही कारण है कि महाशिवरात्रि के अवसर पर जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर जलाभिषेक करते हैं और पुण्य के भागी बनते हैं। सावन माह के प्रत्येक सोमवार एवं महाशिवरात्रि पर यहां विशेष रूप से भव्य मेला आयोजित होता है जिसमें जिले के कोने-कोने से श्रद्धालु दर्शन और मेले का आनंद लेने पहुंचते हैं।
मेले के दौरान धार्मिक अनुष्ठान भजन-कीर्तन तथा प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समिति द्वारा स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है जो दर्शन व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग करेंगे। बउरहवा बाबा के मेले का निरक्षण करने जिले के अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकार इटवा व मिश्रौलिया थाना अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी व उनके टीम द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है मेले में किसी प्रकार का विवाद न हो इसके लिए चप्पे चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।
इस अवसर पर बउरहवा बाबा मंदिर मेला प्रबंधन समिति के प्रबंधक डॉ. श्री सोमनाथ प्रजापति अध्यक्ष श्री विजय प्रजापति उपाध्यक्ष श्री रामउग्रह अग्रहरि कोषाध्यक्ष श्रीकांत उर्फ रंगीलाल सोनी सचिव विनय कुमार त्रिपाठी महामंत्री विजय तिवारी वरिष्ठ सलाहकार विजय भारती उप कोषाध्यक्ष गुड्डू गुप्ता मंत्री राकेश मौर्य सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे। संचालक मनोज अग्रहरी यशवंत मौर्या सोनू मौर्या सहित पूरी टीम मेले को सफल बनाने में सक्रिय रूप से जुटी हुई है।
समिति के पदाधिकारियों ने समस्त श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे श्रद्धा अनुशासन और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हुए मेले में सहभागिता करें तथा धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं।
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बउरहवा बाबा धाम में उमड़ने वाली आस्था की यह अद्भुत छटा एक बार फिर जनपद सिद्धार्थनगर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को जीवंत करेगी।
Raftaar Media | सच के साथ