logo

राष्ट्रीय शहरी स्वस्थ्य मिशन अंतर्गत प्रदान किये जा रहे स्वास्थ्य सेवाओं पर उनमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन

 

 

मोतीहारी: पूर्वी चम्पारण के सिविल सर्जन डॉ दिलीप कुमार एवं मोतीहारी नगर निगम की महापौर श्रीमती प्रीति कुमारी की संयुक्त अध्यक्षता में राष्ट्रीय शहरी स्वस्थ्य मिशन के अंतर्गत स्थानीय नगर निकाय एवं स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों की बैठक शहर के निजी होटल में आयोजित की गईं। बैठक में महापौर श्रीमती प्रीति कुमारी ने स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा पदाधिकारियों को नगर में स्वास्थ्य सुविधा और आउटरिच कैंप बढ़ाने पर जोर देने को कहा, वहीं सिविल सर्जन डॉ. दिलीप कुमार ने नगर निगम, नगर परिषद, नगर पंचायत के नव विस्तारित क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं की आउट रीच कैंप लगाने हेतु निगम को सहयोग करने को कहा ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहय्या हो सकें, उन्होंने लक्ष्य प्राप्ति हेतु जागरूकता को अनिवार्य बताया। उन्होंने आउट रिच कैंप के जगह निर्धारण हेतु एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने तथा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान एवं आउटरीच कैंप में सभी पार्षदों से सहयोग करने का अपील किया, वहीं जिला अनुश्रवण पदाधिकारी अमानुल्लाह अमन ने जानकारी देते हुए बताया की शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत संचालित चार यूपीएचसी है जो वर्तमान में निजी भवन में संचालित है, जिसके लिए भूमि चिन्हित करते हुए इंफ्रास्ट्रक्चर को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है साथ ही पंद्रह ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों का परिसीमन के उपरांत नगर निगम, नगर पंचायत, एवं नगर परिषद में शामिल होने के बाद उस जगह शहरी एचडब्लूसी के लिए भूमि चिन्हित करते हुए भवन निर्माण का कार्य किया जाएगा। यूपीएचसी छतौनी में  बिल्डिंग को विस्तारित करते हुए टीबी की जांच हेतु लैब के संचालन का निर्णय लिया गया है, बैठक के मंच का संचालन एवं राष्ट्रीय शहरी स्वस्थ्य मिशन से संबंधित प्रस्तुतीकरण अमित कुमार, जिला प्रबंधक पी.एस.आई. इंडिया के द्वारा किया गया|  

मौके पर सिविल सर्जन डॉ दिलीप कुमार, मोतीहारी नगर निगम की महापौर प्रीति कुमारी, अरेराज नगर पंचायत के नगर अध्यक्ष, जिला कार्यक्रम प्रबंधक ठाकुर विश्वमोहन, अनुश्रवण एंव मूल्यांकन पदाधिकारी अमानुल्लाह अमन, पीएसआई के जिला प्रबंधक अमित कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंदन कुमार, डॉ. राहुल कुमार, डॉ. पूजा कुमारी, डॉ. अरशद अजीज, डॉ. शिवम, प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक संध्या कुमारी, आदित्य कुमार, धर्मराज कुमार व अन्य लोग मौजूद रहे।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS