रवि सिन्हा डुमरी
 

डुमरी:-डुमरी के चीनों में अवैध पत्थर माइनिंग के खिलाफ टास्क फोर्स द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। जहां चीनों मौजा में चल रहे अवैध पत्थर खनन माइंस में छापेमारी करते हुए टास्क फोर्स की टीम ने एक कंप्रेसर ट्रैक्टर दो हाईवे एक पोकलेन मशीन सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना डुमरी थाना क्षेत्र की है। आपको बताते चले की बीते कुछ दिनों से गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव को अवैध माइनिंग की शिकायत मिली थी। जिसके बाद एक टास्क फोर्स गठित कर छापेमारी अभियान चलाया गया है। हालांकि छापेमारी के दौरान कई लोग भागने में सफल रहे। फिलहाल अब तक यह जानकारी नहीं मिल पाया है कि किसके द्वारा अवैध पत्थर माइंस चलाया जा रहा था लेकिन प्रशासन जांच में जुट गई है। इधर माइनिंग इंस्पेक्टर के द्वारा डुमरी थाने में एक मामला दर्ज कराया गया है। वही टास्क फोर्स के द्वारा छापेमारी अभियान के बाद कई अवैध माइंस संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। इस दौरान डुमरी प्रभारी एसडीएम संतोष गुप्ता, माइनिंग इंस्पेक्टर विश्वनाथ उरांव, डुमरी अंचल अधिकारी शशीभूषण वर्मा, डुमरी एडीपीओ आविद खान,डुमरी थाना प्रभारी श्रीकांत कुमार मौजूद थें।