logo

एक्सआईएसएस में वार्षिक उत्सव ‘पनाश 2026’ का भव्य आगाज़

 

रांची:ज़ेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ़ सोशल सर्विस यानी कि एक्सआईएसएस  रांची में गुरुवार को दो दिवसीय वार्षिक उत्सव ‘पनाश 2026’ की शानदार शुरुआत हुई। इस वर्ष फेस्ट की थीम “सकुरा मात्सुरी” रखी गई है, जो जापान के चेरी ब्लॉसम सीज़न से प्रेरित है। यह थीम नई शुरुआत, सुंदरता और जीवन के हर पल को संजोने के संदेश को दर्शाती है।

*पनाश स्टूडेंट्स की ताकत और लीडरशिप का मंच*
कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. जोसफ मारियानुस कुजूर, एसजे ने कहा कि पनाश स्टूडेंट कम्युनिटी का एक सेलिब्रेशन है और यह क्लासरूम में पढ़ाई लिखाई का विस्तार है।उन्होंने कहा,
यह आपके समग्र विकास का हिस्सा है। स्टूडेंट्स ऊंचे और बड़े सपने देखें, खुद पर विश्वास रखें और जो भी करें उसमें नैतिकता बनाए रखें। यही गुण आपको जीवन में सफल बनाएंगे।

*इंटर कॉलेज भागीदारी से बढ़ी रौनक*
इस इंटर-कॉलेज फेस्टिवल में एक्सआईएसएस के साथ सेंट ज़ेवियर्स कॉलेज, रांची और शहर के अन्य कॉलेजों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से पूरा कैंपस जीवंत नजर आया।

*रनथॉन से हुई शुरुआत, रंगारंग कार्यक्रमों की रही धूम*
दो दिन के उत्सव की शुरुआत रनथॉन (मैराथन) से हुई। इसके बाद ट्रेजर हंट, फेस पेंटिंग, रंगोली, ओपन माइक, रंगमंच (नुक्कड़ नाटक), ‘ऑन योर टोज़’ डांस प्रतियोगिता, फैशन शो और डीजे सोनिक की डीजे नाइट जैसे रोमांचक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

*पहले दिन स्टूडेंट्स द्वारा दी गई शानदार प्रस्तुतियां*
फेस्ट के पहले दिन विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। स्टूडेंट्स ने पूरे उत्साह के साथ भागीदारी की, जमकर आनंद लिया और साथ ही टीमवर्क, नेतृत्व और रचनात्मकता का महत्वपूर्ण अनुभव भी हासिल किया।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS