मोतिहारी /ओमप्रकाश तिवारी :रफ्तार मीडिया में छतौनी चौक के आसपास लगने वाले जाम की खबर छपने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी निशांत सिहारा ने बुधवार संध्या नगर आयुक्त आशीष कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के साथ छतौनी चौक सहित आसपास के क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया।

*SDM ने दिए सख्त निर्देश*  
निरीक्षण के दौरान SDM ने साफ कहा कि सड़क किनारे जहां-तहां सब्जी बेचने से यातायात बाधित होता है। सभी सब्जी विक्रेता चिन्हित स्थल पर ही दुकान लगाएं।

बस चालकों को भी हिदायत दी गई कि सड़क किनारे मनमाने तरीके से बस खड़ी न करें। इससे जाम लगता है और लोगों को परेशानी होती है। सभी बस चालक प्रॉपर तरीके से बस स्टैंड परिसर में ही बस लगाएंगे।

*रफ्तार मीडिया की खबर के बाद दिखाई मुस्तैदी*  
छतौनी चौक पर रोजाना लगने वाले जाम से लोग परेशान थे। रफ्तार मीडिया ने प्रमुखता से खबर चलाई थी। खबर का असर हुआ कि प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संध्या में ही अधिकारियों की टीम के साथ स्थल निरीक्षण किया और सुधार के निर्देश दिए।

प्रशासन की इस मुस्तैदी से लोगों को उम्मीद जगी है कि अब छतौनी चौक जाम से मुक्त होगा और यातायात सुगम होगा।

*निरीक्षण में शामिल:* SDM सदर निशांत सिहारा, नगर आयुक्त आशीष कुमार, SDPO सदर।