logo

बंगराकला में श्री श्री हनुमान महायज्ञ की तैयारी जोरों पर


बिरनी/गिरिडीह : बिरनी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बंगराकला में आयोजित होने वाले श्री श्री हनुमान महायज्ञ सह हनुमान प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। गांव में धार्मिक माहौल बना हुआ है और आयोजन को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है।
यज्ञ स्थल की साफ-सफाई, पंडाल निर्माण, आकर्षक सजावट एवं श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था तेजी से पूरी की जा रही है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि महायज्ञ के दौरान विधिवत पूजा-अर्चना, वेद मंत्रोच्चारण तथा भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न होगा। इसके साथ ही कथा के साथ-साथ प्रसाद वितरण की भी समुचित व्यवस्था की गई है।
ग्रामीणों में इस धार्मिक आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। आसपास के गांवों से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। समिति द्वारा शांति, सुरक्षा एवं सुव्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर यज्ञ में शामिल होने और पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS