सचिन सिंह यादव से मिलकर भावुक हुए द ग्रेट खली, मुलाकात के दौरान साझा की पुरानी यादें, मंच पर दिखा आत्मीय पल
दीपचंद्र दीक्षित/फर्रुखाबाद। अंगूरीबाग स्थित एसआरएस स्कूल के स्पोर्ट्स डे कार्यक्रम में एक भावुक क्षण उस समय देखने को मिला जब अंतरराष्ट्रीय रेसलर द ग्रेट खली की मुलाकात भाजपा नेता सचिन सिंह यादव से हुई।
मंच पर स्वागत के दौरान दोनों के बीच आत्मीय बातचीत हुई। सूत्रों के अनुसार, खली ने सचिन सिंह यादव से मिलकर पुरानी मुलाकातों और कार्यक्रमों की यादें साझा कीं। इस दौरान खली भावुक भी नजर आए और उन्होंने कहा कि छोटे शहरों में मिलने वाला स्नेह और सम्मान उन्हें हमेशा विशेष महसूस कराता है।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस आत्मीय पल का जोरदार स्वागत किया। मंच पर माल्यार्पण और स्मृति चिन्ह भेंट कर खली का सम्मान किया गया।
द ग्रेट खली ने अपने संबोधन में युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक रहने और अनुशासन को जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।
यह मुलाकात कार्यक्रम का खास आकर्षण बन गई और उपस्थित लोगों ने इसे यादगार क्षण बताया।
Raftaar Media | सच के साथ