नीलांचल वर्कर्स यूनियन की तृतीय वार्षिक आमसभा सह वनभोज आयोजित
सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत कांड्रा थाना क्षेत्र के रायपुर फुटबॉल मैदान में शुक्रवार को नीलांचल वर्कर्स यूनियन की तृतीय वार्षिक आमसभा सह वनभोज का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष राम हांसदा ने की। इस अवसर पर यूनियन के सदस्य सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कामगार उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में डुमरा पंचायत की मुखिया पियो हांसदा शामिल हुईं, जिनका यूनियन पदाधिकारियों व सदस्यों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।कार्यक्रम का संचालन यूनियन के महामंत्री तपन कुमार मंडल ने किया। उन्होंने कामगारों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि मजदूरों की सबसे बड़ी ताकत उनकी एकता होती है। उन्होंने उपाध्यक्ष के निर्देश पर पिछले एक वर्ष के आय-व्यय और यूनियन की गतिविधियों का विस्तृत लेखा-जोखा भी सदस्यों के सामने प्रस्तुत किया।सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के उपाध्यक्ष राजा टुडू ने कहा कि आमसभा का उद्देश्य कामगारों की समस्याओं और हितों पर विचार करना है। उन्होंने कहा कि यूनियन और प्रबंधन दोनों ही कामगारों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।वहीं अध्यक्ष राम हांसदा ने कहा कि यूनियन हमेशा मजदूरों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी इसी दिशा में कार्य करती रहेगी। उन्होंने कामगारों से किसी भी समस्या के समाधान के लिए यूनियन से संपर्क करने और आपसी एकजुटता बनाए रखने की अपील की।बैठक के दौरान यूनियन में नए सदस्यों को जोड़ने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। अंत में कोषाध्यक्ष बुद्धेश्वर मंडल ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस मौके पर सुनील टुडू,मंगल मंडल,दिलीप हेंब्रम, तपन प्रमाणिक, बुजलु मंडल,अभिराम मंडल, नारायण टुडू सहित कई कामगार मौजूद रहे।
Raftaar Media | सच के साथ