logo

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘अग्रणी नारी सम्मान’ का आयोजन

 

दीपचंद्र दीक्षित /फर्रुखाबाद। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आकांक्षा समिति फर्रुखाबाद के तत्वावधान में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित करने के लिए “अग्रणी नारी सम्मान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष डॉ. वंदना द्विवेदी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पूरे विश्व की महिलाओं के आत्मसम्मान और उनके योगदान को दर्शाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि भारत में महिलाओं को सदैव उच्च स्थान दिया गया है। उन्होंने संस्कृत के प्रसिद्ध श्लोक “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः” का उल्लेख करते हुए कहा कि जहाँ नारी का सम्मान होता है, वहाँ देवताओं का निवास माना जाता है। यह हमारी संस्कृति में महिलाओं के सम्मान और उनकी शक्ति को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय शिक्षा और ज्ञान का युग है, इसलिए महिलाओं को अपने आत्मसम्मान के साथ आगे बढ़ते हुए समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।
इस अवसर पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में श्रीमती सुमन त्रिपाठी, सुश्री दीपिका राजपूत, श्रीमती बिंदु गुप्ता, डॉ. शशि किरण सिंह (शिक्षा क्षेत्र), सुश्री ऐश्वर्या उपाध्याय, श्रीमती दीप्ति वत्स, श्रीमती नम्रता सिंह, सुश्री निहारिका पटेल, प्रियंका गांधी, डॉ. सुनीता यादव, श्रीमती पूनम पाल, श्रीमती शुभांगी अग्निहोत्री, श्रीमती गीतांजलि पटेल, स्मृति अग्निहोत्री सहित राना हिजाब और ताइक्वांडो की बालिकाओं को भी सम्मानित किया गया।
इन सभी को शिक्षा, कविता, संगीत, चिकित्सा, गंगा स्वच्छता, पर्यटन तथा स्वयं सहायता समूह जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. वंदना द्विवेदी, रश्मि सिंह, गुंजा जैन, मंजू सिंह, साक्षी गुप्ता, डॉ. ज्योति गुप्ता, श्रद्धा, अनीता पाठक, भावना गुप्ता, दीपिका त्रिपाठी, डॉ. मीनू गुप्ता सहित समिति की कई सदस्याएं उपस्थित रहीं।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS