कुजू: कोयले की अवैध कारोबार पर अंकुश लगाते हुए कुजू ओपी क्षेत्र के महुआ टुंगरी से कुजू पुलिस द्वारा अवैध कोयले से लदा एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया ।  कुज्जू ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली कि महुआ टुंगरी क्षेत्र से अवैध कोयले से लदा ट्रैक्टर निकल रही है जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सअनि राजेश कुमार को पकड़ने का दिशा निर्देश दिया वही गलती दल ने कार्रवाई करते हुए महुआ डूंगरी से अवैध कोयले से लदा ट्रैक्टर संख्या जेएच 02 ए सी 5137  को जब्त किया । ट्रैक्टर में लगभग 3 टन स्टीम कोयला लदा  हुआ है । इस दौरान ट्रैक्टर के चालक मौके से फरार हो गए । इस संबंध में ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने कहा किसी भी कीमत  अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । इस कार्रवाई से चोरी छुपे अवैध कोयले के कारोबार कर रहे कारोबारी में हड़कंप देखी गई ।