पड़रौना,कुशीनगर । अपनी जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामेश्वर कुशवाहा के अध्यक्षता मे आज बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर के जयंती पर अपने पदाधिकारियो, कार्यक्रताओ के साथ बाबा साहब के प्रतिमा पर फूल माला पहना कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया और जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर हम सभी लोगो के आदर्श है। उन्होंने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया ।
अपनी जनता पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता और अधिवक्ता सज्जन गुप्ता ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इसके उन्होंने आंबेडकर के विचारों को प्रासंगिक बताया। अपनी जनता पार्टी के महिला जिला अध्यक्ष आसमा परवीन ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर भीमराव ने पिछड़ों की देखकर उन्हें आगे बढ़ाने की नसीहत दी थी, ऐसे में उनके बताए रातों पर चलने की जरूरत है। अगर बाबा साहेब नहीं होते तो आज पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक की और बुरी हालत होती इस दौरान अपनी जनता पार्टी के जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा,सिंहासन कुशवाहा रमेश मद्धेशिया, विकास कुशवाहा,हीरा प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे। दूसरी ओर बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश गौतम की अगुवाई में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की। जबकि अंबेडकर प्रतिमा के निकट जयंती के समय आने जाने वाले और आगेरों को स्टार लगाकर मिठाई पानी का वितरण किया गया। इस दौरान सुभाष भास्कर आदि लोग मौजूद रहे